क्या है गूगल बार्ड? अब ChatGPT को मात देगा Google AI चैटबॉट
Google Bard, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ऑनलाइन चैटबॉट सर्विस है
यह एक एडवांस्ड AI मॉडल है, जोकि हमारे प्रश्नों का सही उत्तर देने के लिए शक्तिशाली भाषा मॉडल का उपयोग करता है
यह इंटरनेट के माध्यम से हमें सीधे जानकारी दे सकता है। Google Bard, गूगल के पुराने AI मॉडल लैम्ब्डा (LaMDA) मॉडल पर आधारित है।
Bard शब्द का मतलब क्या होता है ?
बार्ड, इतिहास, भूगोल और सगींत से सम्बंधित तरह-तरह की बातें लोगों तक पहुंचाता है, इसलिए इस एआई का नाम Google Bard रखा गया है जो एक प्रकार का प्रोफेशनल स्टोरी टेलर है।
ChatGPT से किस तरह अलग है Google AI चैटबॉट
ChatGPT से किस तरह अलग है Google AI चैटबॉट
1. Google Bard के माध्यम से अब सारा जवाब मिलेगा एक ही बार में। जबकि, ChatGPT जवाब को साधारण तरीके से धीरे- धीरे टाइप करता है।
2. Google Bard इंटरनेट से सभी लेटेस्ट जानकारियां इक्कठा करने में पूरी तरह से सक्षम है। जबकि ChatGPT के सिस्टम के पास सिर्फ़ 2021 तक की ही जानकारी उपलब्ध है।
3. Google Bard सर्च इंजन के माध्यम से सही समय की लेटेस्ट जानकारियों को इकट्ठा करके उसका जवाब नए और संशोधित ढंग से दे सकता है। जबकि ChatGPT सिर्फ उन सवालों के जवाब देने में समर्थ है, जिनकी जानकारियां फीड की जाती हैं।
180 देशों में Google Bard हुआ लॉन्च
Google के CEO सुन्दर पिचाई ने अपनी घोषणा में यह कहा कि Google Bard, भारत सहित दुनिया भर के 180 देशों में लॉन्च किया गया है,जल्द ही इसे कई दूसरे देशों में भी उपलब्ध किया जायेगा।
अभी तीन भाषाओं में ही उपलब्ध है सर्विस
Google Bard की सर्विस अभी सिर्फ तीन भाषाओं में ही उपलब्ध कराई गई है जोकि अंग्रेजी , जापानी और कोरियन भाषा है। लेकिन जल्द ही इसमें 40 और अन्य भाषाओं को भी जोड़ा जायेगा।
Google Bard की सर्विस अभी सिर्फ तीन भाषाओं में ही उपलब्ध कराई गई है जोकि अंग्रेजी , जापानी और कोरियन भाषा है। लेकिन जल्द ही इसमें 40 और अन्य भाषाओं को भी जोड़ा जायेगा।
Google Bard के फीचर्स
गूगल ने Google Bard को अपने Google I/O 2023 इवेंट में नए फीचर्स के साथ पेश किया है, Google Bard में आपके जवाब देने के आलावा Google Maps, Lens और Adobe FireFly जैसे नए फीचर्स भी एड किए गए हैं। गूगल बार्ड को 20 से भी अधिक कोडिंग भाषा आती है।