ये हैं IPL 2023 के शतकवीर: भारतीय बल्लेबाजों का है दबदबा, सिर्फ दो विदेशी शामिल

ये हैं IPL 2023 के शतकवीर: भारतीय बल्लेबाजों का है दबदबा, सिर्फ दो विदेशी शामिल

विराट कोहली 

#

किंग कोहली ने फिर एक बार साबित किया वह दुनिया के सबसे बेस्ट चेजर हैं, 18 मई को खेले गए मुकाबले में उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के की मदद से 63 गेंदों में शतक जड़ कर अहम पारी खेली।

हेनरिक  क्लासेन

#

हेनरिच क्लासेन ने 18 मई को आरसीबी के खिलाफ 49 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से शतक जड़ डाला था जबकि उन्होंने 51 गेंदों का सामना कर 104 रन की रन की पारी खेली थी।

शुभमन गिल

#

गुजरात टाइटन्स के ओपनर शुभमन गिल ने 15 मई 2023 को हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में 58 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन की जबरदस्त पारी खेली, जिसमे 13 चौके और 1 छक्का शामिल है।

प्रभसिमरन सिंह

#

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 13 मई 2023 को दिल्ली कैपिटल्स को उसी के घरेलू मैदान में करारी मात दी, 65 गेंदों में 103 रन की जबरदस्त पारी खेलते हुए शतक जड़ा, जिसमे 10 चौके और 6 छक्कों का शानदार प्रदर्शन किया।

सूर्यकुमार यादव

#

मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने 12 मई 2023 को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेली, जिसमें 49 गेंदों में 103 रन बनाकर, 11 चौके और 6 छक्के अपने नाम किए।

यशस्वी जैसवाल

#

राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जैसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 30 अप्रैल 2023 को शानदार बल्लेबाजी की, जिसमें 62 गेंदों में 124 रनों की दमदार पारी खेली और 16 चौके और 8 छक्के जड़े।

वेंकटेश अय्यर

#

कोलकाता नाइट राइडर्स के वेंकटेश अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 अप्रैल 2023 को 51 गेंदों में 104 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 9 छक्के शामिल है।

हैरी ब्रूक

#

सनराइज़र्स हैदराबाद के विदेशी खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 14 अप्रैल 2023 को 55 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेलकर इतिहास रचा, 12 चौके और 3 छक्के जड़े।