दुनिया के 10 सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में भारत के 2 नाम; नेट वर्थ है इतने अरब
Richest Actors
Published: 25-06-2023
जैक निकोलसन
10
86 वर्षीय ऑस्कर विनिंग ऐक्टर जैक निकोलसन, हॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। एक्टिंग से सन्यास ले चुके जैक निकोल्सन की नेट वर्थ ₹ 3279 करोड़ है।
एडम सैंडलर
9
50 फ़र्स्ट डेट्स एक्टर एडम सैंडलर, कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों के मशहूर नाम हैं। 56 वर्षीय हॉलीवुड ऐक्टर एडम सैंडलर की नेट वर्थ ₹ 3443 करोड़ है।
मेल गिब्सन
8
अमेरिकी एक्टर मेल गिब्सन ने 80 और 90 के दशक में एक्शन व रोमांटिक फिल्मों से पहचान बनाई थी, बाद में निर्देशन में भी उन्होंने हाथ आजमाया। 67 की उम्र में गिब्सन की संपति ₹ 3484 करोड़ है।
अमिताभ बच्चन
7
टॉप 10 में शामिल दूसरे भारतीय एक्टर का नाम है अमिताभ बच्चन, भारत में उन्हें सदी का महानायक भी कहा जाता है। इंडस्ट्री में 5 दशक से सक्रिय बिग बी की ऊर्जा आज भी बेमिशाल है। 80 वर्षीय अमिताभ की नेट वर्थ ₹3732 करोड़ रूपए है।
रॉबर्ट डे नीरो
6
हाल ही में 79 की उम्र में सातवें बच्चे के पिता बने हॉलीवुड एक्टर फिल्ममेकर रॉबर्ट डे नीरो गॉडफादर नाम की मूवी के लिए जाने जाते हैं। नीरो की नेट वर्थ ₹4098 करोड़ है।
जॉर्ज क्लूनी
5
एक्शन और रोमांटिक फिल्मों से दुनिया में खास पहचान बनाने वाले क्लूनी अपने ग्रे लुक के लिए भी खासा पसंद किए जाते हैं। 62 वर्षीय जॉर्ज क्लूनी की नेट वर्थ ₹4507 करोड़ है।
टॉम क्रूज
4
दुनिया के मशहूर एक्शन व हैंडशम हीरोज में से एक टॉम क्रूज 60 का पड़ाव पार कर चुके हैं लेकिन आज भी खुद के स्टंट खुद ही करते हैं, यही वजह है कि वह इंडिया में भी बहुत फेमस हैं। टॉम की नेट वर्थ ₹4671 करोड़ है।
टायलर पेरी
3
अमेरिकी एक्टर फिल्ममेकर टायलर पेरी एक बड़े उद्योगपति भी हैं, 53 उम्र में वह ₹ 5440 करोड़ की संपति के मालिक हैं। वे अपने अधिकतर फिल्मों का निर्देशन, लेखन व प्रोडक्शन खुद करते हैं।
शाहरुख खान
2
टॉप 10 की इस लिस्ट में दो भारतीयों का भी नाम आता है, दूसरे ही पायदान पर भारत के किंग खान के नाम से माशहूर 57 वर्षीय शाहरुख खान हैं जिनकी नेट वर्थ ₹ 6010 करोड़ है।
जेरी सीनफेल्ड
1
जेरी दुनिया के सबसे अमीर कॉमेडियन, एक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर हैं। 69 वर्षीय जेरी की नेट वर्थ एक बिलियन डॉलर बताई जाती है, भारतीय करेन्सी के मुताबिक वह ₹ 8170 करोड़ से भी अधिक संपति के मालिक हैं।